घरेलू कलह में महिला ने की आत्महत्या

प्रेमापुर गांव में शनिवार को महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। गांव निवासी रमेश सपरिवार अहमदाबाद (गुजरात) रहता था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 May 2020 05:30 PM (IST) Updated:Sat, 23 May 2020 05:30 PM (IST)
घरेलू कलह में महिला ने की आत्महत्या
घरेलू कलह में महिला ने की आत्महत्या

जासं, गौराबादशाहपुर (जौनपुर): प्रेमापुर गांव में शनिवार को महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। गांव निवासी रमेश सपरिवार अहमदाबाद (गुजरात) रहता था। लॉकडाउन के चलते चार दिन पहले ही वह सपरिवार घर लौटा था। शनिवार को किसी बात को लेकर रमेश की पत्नी गीता (36) का स्वजनों से विवाद हो गया। इसी से क्षुब्ध होकर गीता ने कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर फांसी पर लगाकर जान दे दी। दरवाजा न खुलने पर स्वजनों ने खिड़की से देखा तो फांसी से लटका शव दिखाई पड़ते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

chat bot
आपका साथी