सर्प दंश से महिला व बालिका की मौत

बरसात और उमसभरी गर्मी से सांप और भी आक्रामक हो गए हैं। यही वज

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Sep 2021 04:55 PM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 04:55 PM (IST)
सर्प दंश से महिला व बालिका की मौत
सर्प दंश से महिला व बालिका की मौत

जागरण संवाददाता, जौनपुर: बरसात और उमसभरी गर्मी से सांप और भी आक्रामक हो गए हैं। यही वजह है कि सर्प दंश से मौत की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। सोमवार की शाम अलग-अलग स्थानों पर सांप के डसने से महिला व बालिका की मौत हो गई।

खुटहन प्रतिनिधि के अनुसार: रामापुर गांव की 55 वर्षीय बदामा देवी घर में देरशाम अंधेरे में उपली हटा रही थीं। उपली के ढेर में बैठे सांप ने उनके हाथ में डंस लिया। स्वजन को जानकारी देने के चंद मिनट में ही वह बेहोश हो गईं। स्वजन तुरंत शाहगंज स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गए। वहां डाक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। रोते- बिलखते स्वजन शव लेकर घर चले आए। खबर लिखे जाने तक पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।

सिकरारा प्रतिनिधि के अनुसार: हरिरामपुर गांव के यशवंत उर्फ कोलाहल की 12 वर्षीय पुत्री गरिमा सब्जी पकाने के लिए कमरे में रखा आलू निकालने गई थी। आलू के ढेर में बैठे सांप ने गरिमा को डंस लिया। उसने तुरंत स्वजन को जानकारी दी। वे उसे आनन-फानन जिला अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान रात्रि में ही गरिमा ने दम तोड़ दिया। पुलिस शव कब्जे में लेकर उचित कार्रवाई में जुटी है।

chat bot
आपका साथी