छेड़खानी का लगाया आरोप

जागरण संवाददाता सुरेरी (जौनपुर) सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा ने बुधवार की

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 06:22 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 06:22 PM (IST)
छेड़खानी का लगाया आरोप
छेड़खानी का लगाया आरोप

जागरण संवाददाता, सुरेरी (जौनपुर): सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा ने बुधवार की सुबह छेड़खानी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मंगलवार की शाम वह अपने मकान में अकेली थी। आरोप है कि पड़ोस के रामजी सिंह अपने दो पुत्रों अजय सिंह व विजय सिंह के साथ उसके घर में घुस गया और उसके दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई। घटना की सूचना डायल-112 को भी दी गई। थानाध्यक्ष राज नारायन चौरसिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी