बेटी पैदा होने पर ढोल बजाकर करें स्वागत

जागरण संवाददाता मल्हनी (जौनपुर) वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 06:09 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 06:09 PM (IST)
बेटी पैदा होने पर ढोल बजाकर करें स्वागत
बेटी पैदा होने पर ढोल बजाकर करें स्वागत

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर) : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में शनिवार को महिला अध्ययन केंद्र की तरफ से गर्भ संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें समूह की गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई गई।

कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्या ने कहा कि गर्भ में बच्चों की देखरेख मातृशक्ति जिस भाव से करती हैं वह सबसे कठिन कार्य है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं गर्भवती हों तो उन्हें पौष्टिक आहार लेना चाहिए। मुख्य रूप से उन्हें हरी साग-सब्जी का सेवन करना चाहिए। जैसा खाएंगे अन्न वैसा होगा मन की कहावत चरितार्थ है। उन्होंने कहा कि जिस मां को बेटी हो वह उनका स्वागत ढोल बजाकर करें। इंजीनियरिग संकाय के संकायाध्यक्ष प्रोफ़ेसर बीबी तिवारी ने महिलाओं को शुभ आशीष दिया। कहा कि मां की जगह कोई नहीं ले सकता। कार्यक्रम में शशिकांत त्रिपाठी व त्रिभुवन पांडेय ने वैदिक रीति से गर्भवती महिलाओं का गर्भ संस्कार पूर्ण कराया। उन्होंने संस्कार के मंत्रों का पाठ कर लोगों को संकल्प दिलाया। आभार कार्यक्रम संयोजक डाक्टर जान्हवी श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी