न्याय की मांग को लेकर धर्म परिवर्तन की चेतावनी

जागरण संवाददाता शाहगंज (जौनपुर) क्षेत्र के सबरहद गांव में गत एक सप्ताह पूर्व रामलीला समिति

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 07:25 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 07:25 PM (IST)
न्याय की मांग को लेकर धर्म परिवर्तन की चेतावनी
न्याय की मांग को लेकर धर्म परिवर्तन की चेतावनी

जागरण संवाददाता, शाहगंज (जौनपुर): क्षेत्र के सबरहद गांव में गत एक सप्ताह पूर्व रामलीला समिति के चंदे को लेकर हुए विवाद में दो परिवारों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों तरफ से मुकदमा पंजीकृत किया है।

अब एक पक्ष के नागेश्वर श्रीवास्तव ने खुद को पीड़ित बताते हुए अपने ऊपर दबाव के लिए फर्जी मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री के ट्विटर हैंडल पर जाकर न्याय न मिलने पर धर्म परिवर्तन करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्य ने बताया कि चंदे को लेकर मारपीट का मामला है। धर्म परिवर्तन की चेतावनी का मामला संज्ञान में आया है, छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी