सड़क हादसों में महिला की मौत, सात घायल

विभिन्न स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में महिला की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। चोटिल लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 07:59 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 07:59 PM (IST)
सड़क हादसों में महिला की मौत, सात घायल
सड़क हादसों में महिला की मौत, सात घायल

जागरण संवाददाता, जौनपुर: विभिन्न स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में महिला की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए।

मछलीशहर: नगर के रोडवेज निवासी धर्मराज बिद (28) अपनी पत्नी बबली (25) वर्ष सुजानगंज स्थित गौरी शंकर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करने गए थे। लौटते समय मतरी गांव के पास अज्ञात वाहन के टक्कर से दंपती घायल हो गए। गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाते समय बबली ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसी प्रकार मछलीशहर दूध देने जा रहे देवसरी खपरहा गांव निवासी छोटे लाल मौर्य सड़क हादसे में घायल हो गए।

बदलापुर: थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के पास गुरुवार की देर रात ट्रक के धक्के से बाइक सवार दो युवक मोनू खरवार व धनंजय खरवार घायल हो गए। शाहगंज प्रतिनिधि के मुताबिक बड़ागांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार चंद्रभान निवासी पालीपार, थाना अखंडनगर जिला सुल्तानपुर घायल हो गए।

सिरकोनी: जफराबाद थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बाजार के पास शुक्रवार को बाइक सहित गिरने से उसी गांव का बाइक सवार दीपचंद घायल हो गया। बाइक की चपेट में आने से लक्ष्मीना पत्नी शिवपूजन निवासी समोपुर भी घायल हो गई।

हादसे में युवक की मौत मचा कोहराम

जासं, सिगरामऊ (जौनपुर): बर्रैया गांव निवासी बृजेश कुमार सिंह (32) की पड़ोस जिले प्रतापगढ़ में नगर कोतवाली के गोड़ गांव में हुई सड़क दुर्घटना में मौत की खबर आते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी व स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दो मासूम बच्चों चार साल की काव्या व दो वर्ष के रुद्र को नहीं पता है कि उनके सिर से हमेशा के लिए पिता का साया उठ चुका है। प्रतापगढ़ से पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की देर शाम घर आया तो गांव का माहौल गमगीन हो गया। पार्थिव शरीर की अंत्येष्टि इब्राहिमपुर घाट पर की गई। मुखाग्नि छोटे भाई विवेक सिंह ने दी। कुंवर मृगेंद्र सिंह, पप्पू सिंह, विवेक सिंह राजा, महराजगंज की ब्लाक प्रमुख के पति विनय कुमार सिंह, ज्ञानंजय सिंह, प्रधान मनोज सिंह, गंगेश्वर त्रिपाठी, इम्तियाज हैदर, धर्मेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, अमित सिंह, विनय कुमार सिंह, वरुण सिंह ने मृतक के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिजन के प्रति संवेदना जताई।

chat bot
आपका साथी