डा. राज बहादुर को मिला विवेकानंद पुरस्कार

सहकारी पीजी कालेज मिहरावां सभागार में राष्ट्रीय सेवायोजना में महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डा. राज बहादुर यादव को पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्या ने सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 07:52 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 07:52 PM (IST)
डा. राज बहादुर को मिला विवेकानंद पुरस्कार
डा. राज बहादुर को मिला विवेकानंद पुरस्कार

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर) : सहकारी पीजी कालेज मिहरावां सभागार में राष्ट्रीय सेवायोजना में महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डा. राज बहादुर यादव को पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्या ने सम्मानित किया। समन्वयक डा. राकेश कुमार यादव ने सत्र 2018-2019 राष्ट्रीय सेवायोजना दिवस पर स्वामी विवेकानंद पुरस्कार से सम्मानित होने पर शुभकामना दी। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सत्येंद्र प्रताप सिंह व समस्त प्राध्यापकों ने बधाई दी। इस मौके पर डा. तारकेश्वर सिंह, डा. रविकांत सिंह, डा. अरविद कुमार सिंह, डा. विकास सिंह, डा. नितेश कुमार यादव, डा. श्याम नारायण सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी