विनोद दुआ का निधन पत्रकारिता क्षेत्र के लिए अपूर्णीय क्षति

जागरण संवाददाता मल्हनी (जौनपुर) वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 07:18 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 07:18 PM (IST)
विनोद दुआ का निधन पत्रकारिता क्षेत्र के लिए अपूर्णीय क्षति
विनोद दुआ का निधन पत्रकारिता क्षेत्र के लिए अपूर्णीय क्षति

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर) : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में सोमवार को वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के निधन पर शोकसभा हुई। कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्या ने कहा कि वह अपनी बातों को बेबाकी से रखते थे। इलेक्ट्रानिक मीडिया में उन्होंने हिदी पत्रकारिता को नया आयाम दिया। देश के समसामयिक मुद्दे पर लोग उनके विचारों का सम्मान करते थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है।

इस मौके पर उप कुलसचिव वीरेंद्र मौर्य, सहायक कुलसचिव बबीता सिंह, प्रो. मानस पांडेय, मनोज मिश्र, डाक्टर सुनील कुमार, डाक्टर धर्मेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार यादव, डाक्टर मिथिलेश यादव, लक्ष्मी मौर्य आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी