पुरानी रंजिश में कोटेदार संग मारपीट, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

सुजानगंज थाना क्षेत्र के एकहुआं गांव के कोटेदार अखिलेश गौतम को कुछ लोगों ने गुरुवार को दोपहर तीन बजे मारपीट कर घायल कर दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव करते हुए रास्ता जाम कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 08:15 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 08:15 PM (IST)
पुरानी रंजिश में कोटेदार संग मारपीट, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम
पुरानी रंजिश में कोटेदार संग मारपीट, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

जागरण संवाददाता, तेजीबाजार (जौनपुर): सुजानगंज थाना क्षेत्र के एकहुआं गांव के कोटेदार अखिलेश गौतम को कुछ लोगों ने गुरुवार को दोपहर तीन बजे मारपीट कर घायल कर दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव करते हुए रास्ता जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी ने समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। पथराव में भाजपा नेता व निवर्तमान ब्लाक प्रमुख के पति विनय सिंह के वाहन का शीशा भी टूट गया।

आरोप है कि कोटेदार अखिलेश गौतम राशन का उठान करने महाराजगंज जा रहे थे। वह जैसे ही वह गांव की कुटी के पास पहुंचे। कुछ लोगों ने उन्हें रोका और हमला कर दिया। यह देख आस-पास के ग्रामीण ललकारते हुए बचाव के दौड़े। आक्रोशित लोगों ने हमलावरों पर पथराव शुरू कर दिया। ग्रामीणों के उग्र तेवर देख आरोपित फायरिग करते हुए भाग निकले। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष की सूचना पर उपजिलाधिकारी बदलापुर कौशलेस मिश्र मौके पर पहुंच गए। हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा लिखने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। भाजपा नेता विनय सिंह ने कहा कि मुझसे विवाद से कोई लेना-देना नहीं है। मैं चुनाव प्रचार में जा रहा था। इसी दौरान हुए विरोधियों ने पथराव कर हमारे वाहन का शीशा तोड़ दिया। साजिश के तहत मुझ पर आरोप लगाया जा रहा है। उधर, थानाध्यक्ष सुजानगंज मनोज कुमार ने कहा कि कोटेदार ने मारने-पीटने की तहरीर दी है। जांच के बाद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करके कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी