भगवान राम की शरण में पहुंचे विभीषण

जागरण संवाददाता नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा विकास खंड के जंगीपुर गांव में ऐतिहासिक रामलीला

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 06:44 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 06:44 PM (IST)
भगवान राम की शरण में पहुंचे विभीषण
भगवान राम की शरण में पहुंचे विभीषण

जागरण संवाददाता नौपेड़वा,(जौनपुर): बक्शा विकास खंड के जंगीपुर गांव में ऐतिहासिक रामलीला में लोग मंचन देख भावविभोर हो गए। रामलीला मंचन के दौरान विभीषण ने जब मां जानकी को लौटा देने की सलाह दी तो इस पर क्रोधित रावण विभीषण को लात से मारकर लंका से भगा देता है।

विभीषण प्रभु राम की शरण में चले जाते है। भगवान राम पवित्र समुद्र के जल से तिलक कर उन्हें गले लगाते हैं। रामलीला आयोजक एवं राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित मार्कंडेय सिंह मुन्ना ने बताया कि ऐतिहासिक रामलीला के दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख सजल सिंह, प्रधान लाल साहब सिंह, निर्भय सिंह,अंकित यादव के अलावा रंगमंच प्रबंधक संजय सिंह , जयशंकर मिश्र, सजल मिश्र, जेके सिंह, तिलकधारी सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी