उमंग के साथ मनाई गई वाल्मीकि जयंती

आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में शासन के निर्देश के क्रम में ि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 06:50 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 06:50 PM (IST)
उमंग के साथ मनाई गई वाल्मीकि जयंती
उमंग के साथ मनाई गई वाल्मीकि जयंती

जागरण संवाददाता, जौनपुर: आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में शासन के निर्देश के क्रम में जिले में उमंग के साथ वाल्मीकि जयंती मनाई गई। इस दौरान जिला प्रशासन के निर्देश पर घाट व मंदिरों में विशेष आयोजन किया गया। करंजाकला में मुसहर व अन्य समाज के लोगों में मच्छरदानी वितरित किया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गई। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन प्रभु श्री राम की भक्ति में व्यतीत हुआ। उन्होंने कहा कि महर्षि के जीवन दर्शन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए और बच्चों युवाओं को संत महात्माओं के जीवन दर्शन को आत्मसात करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलना चाहिए। इस मौके पर हनुमान घाट, गोकुल घाट नदी के किनारे स्थित राम जानकी मंदिर, अजमेरी सहित विभिन्न ब्लाकों में महर्षि वाल्मीकि की जयंती धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

भारतीय रेडक्रास सोसाइटी की तरफ से करंजाकला के प्राथमिक विद्यालय जमालपुर में मुसहर एवं अन्य जातियों के कमजोर वर्ग के लोगों को विभिन्न सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान 35 गरीब असहाय व्यक्तियों को जरूरी सामान दिया गया। डा. बद्री प्रसाद पांडेय, रेडक्रास के प्रदेश कोषाध्यक्ष अरुण सिंह, रवि सिंह, संतोष सिंह, एसएन सिंह, प्रधान रविद्र मौर्य, नेहा सिंह, संजय यादव, संदीप पांडेय, आशीष श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। आभार रेडक्रास सोसाइटी के सचिव डा. मनोज वत्स ने व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी