उत्तम अग्रहरि युवा भारती पुरस्कार से हुए सम्मानित

जागरण संवाददाता सरपतहां (जौनपुर) संसारपट्टी निवासी उत्तम अग्रहरि ने एक बार फिर जिले का

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 11:21 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 11:51 PM (IST)
उत्तम अग्रहरि युवा भारती पुरस्कार से हुए सम्मानित
उत्तम अग्रहरि युवा भारती पुरस्कार से हुए सम्मानित

जागरण संवाददाता, सरपतहां (जौनपुर) : संसारपट्टी निवासी उत्तम अग्रहरि ने एक बार फिर जिले का नाम योग के क्षेत्र में रोशन किया है। गत रविवार को इन्हें कम आयु वर्ग में योग के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए चेन्नई की संस्था पतंजलि कालेज आफ योगा एवं अनुसंधान संस्थान ने युवा भारती पुरस्कार से सम्मानित किया।

पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में अहम योगदान देने वालों को संस्था प्रतिवर्ष सम्मानित करती है। इस वर्ष कोविड-19 महामारी की वजह से प्रतियोगिता आनलाइन आयोजित की गई थी। इस अवार्ड समारोह में भारत समेत कतर वियतनाम, मलेशिया, थाईलैंड, रूस, हांगकांग आदि देशों के लोग भी विभिन्न क्षेत्रों में सम्मानित हुए। संस्था प्रतिवर्ष खेल, सामाजिक कार्य, साहित्य, शांति, चिकित्सा, मीडिया, विज्ञान आदि क्षेत्रों में कम आयु में विशेष योगदान देने वालों को सम्मानित करती है। उत्तम ने कम उम्र में ही योग के क्षेत्र में देश में अपना अलग स्थान बनाया है। गत 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर उन्होंने ताड़ासन में लगातार दो घंटे दो मिनट का योगाभ्यास कर गोल्डेन बुक आफ रिकार्ड बनाया था। सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता में उत्तम का नाम लिम्का बुक आफ रिकार्ड में दर्ज है। -------------

आशा बनीं जायसवाल महिला समाज की नगर अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, शाहगंज (जौनपुर) : जायसवाल समाज के कुलदेवता सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती पर गुरुवार को शाहगंज नगर के गोपाल मंदिर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जायसवाल महिला समाज की जिलाध्यक्ष रीता जायसवाल ने सर्वसम्मति से आशा गुप्ता के सामाजिक रुचि और कार्यों को देखते हुए उन्हें जायसवाल महिला समाज शाहगंज का नगर अध्यक्ष बनाया गया। जिस पर सभी स्वजातीय बंधुओं ने हर्ष जताया और समर्थन किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष ईशान राम, नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल, जिला महामंत्री महिला खुशबू जायसवाल, आलोक, डा.सौरभ जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, संरक्षक उमेश जायसवाल, अमित जायसवाल, कोषाध्यक्ष कालीचरण जायसवाल, महासचिव रविद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे। संचालन रूपेश जायसवाल ने किया।

chat bot
आपका साथी