आशिक ने माशूका को अपनाया, घर वालों ने नहीं दी पनाह

जौनपुर आशिक को पाने के लिए उसके घर के सामने दुधमुंहे

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 05:42 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 05:42 PM (IST)
आशिक ने माशूका को अपनाया, घर वालों ने नहीं दी पनाह
आशिक ने माशूका को अपनाया, घर वालों ने नहीं दी पनाह

जागरण संवाददाता, तेजी बाजार (जौनपुर) : आशिक को पाने के लिए उसके घर के सामने दुधमुंहे बेटे संग माशूका का अनशन पर बैठना काम कर गया। आखिकार चौथे दिन शनिवार को आशिक ने उसके साथ रहना कुबूल कर लिया, कितु उसके स्वजन नहीं माने। ऐसे में दोनों बच्चे संग घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर पेड़ के नीचे शरण लिए हुए हैं।

महराजगंज थाना क्षेत्र के केवटली स्थित बाजार में बीते बुधवार को माशूका अपने आशिक के घर के सामने अनशन पर बैठ गई। आशिक कमरुल वारिस मामले को तूल पकड़ते देख कहीं खिसक गया। शुक्रवार को माशूका ने अपने शौहर से तलाक ले लिया। पुलिस के हस्तक्षेप पर माशूका को आशिक की बड़ी मां के घर में शुक्रवार को पनाह मिली। इसके बाद आशिक लौटा और माशूका को अपनाने और उसके साथ जिदगी गुजारने के लिए राजी हो गया। सीओ बदलापुर चोब सिंह ने दोनों के बीच लिखित समझौता कराया।

chat bot
आपका साथी