राष्ट्रीय सम्मेलन में दो शिक्षक सम्मानित

जागरण संवाददाता मल्हनी (जौनपुर) झारखंड के धनबाद में कृषकों की आय दोगुनी करने के संब

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Mar 2021 05:43 PM (IST) Updated:Sun, 14 Mar 2021 05:43 PM (IST)
राष्ट्रीय सम्मेलन में दो शिक्षक सम्मानित
राष्ट्रीय सम्मेलन में दो शिक्षक सम्मानित

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर) : झारखंड के धनबाद में कृषकों की आय दोगुनी करने के संबंध में 13-14 मार्च को दो दिवसीय राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें पूर्वांचल विश्वविद्यालय के टीडीपीजी कालेज के पादप प्रजनन विभाग के अध्यक्ष डाक्टर आलोक कुमार सिंह को कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड व विश्वविद्यालय परिसर के जनसंचार विभागाध्यक्ष डाक्टर मनोज मिश्र को विज्ञान एवं कृषि संचार में उत्कृष्ट योगदान लिए प्रतिष्ठित उपलब्धि पुरस्कार दिया गया है। ग्रीन एग्री प्रोफेशनल सोसाइटी की ओर से आयोजित सम्मेलन में देशभर से आए शिक्षाविद एवं वैज्ञानिकों ने कृषि विकास और किसानों की आय बढ़ाने के संबंध में अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया।

chat bot
आपका साथी