सड़क दुर्घटनाओं में दो की गई जान

जागरण संवाददाता जौनपुर यातायात नियमों का अनुपालन न होने तथा रफ्तार की मार के कारण जनपद

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 06:04 PM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 06:04 PM (IST)
सड़क दुर्घटनाओं में दो की गई जान
सड़क दुर्घटनाओं में दो की गई जान

जागरण संवाददाता, जौनपुर : यातायात नियमों का अनुपालन न होने तथा रफ्तार की मार के कारण जनपद में सड़क हादसों की बाढ़ आ गई है। ऐसा कोई दिन नहीं बीतता जब सड़क दुर्घटनाओं में असमय ही लोग काल-कवलित न होते हों।

शनिवार की रात अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। एक ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा जबकि दूसरे की मौके पर ही जान चली गई। संबंधित थानों की पुलिस मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

मुंगराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार: प्रयागराज मार्ग स्थित थाना क्षेत्र के कोदहूं गांव निवासी सुभाष चंद्र (40) बाइक बाइक से घर लौट रहे थे। गांव के पास ही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। सुभाष चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह मनहूस खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया। मृत सुभाष के परिवार में पत्नी के अलावा सबसे बड़ा दस वर्षीय पुत्र व दो छोटी बेटियां हैं। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं।

सुजानगंज प्रतिनिधि के अनुसार: थाना क्षेत्र के सराय पड़री गांव के सभाजीत निषाद (51) रात करीब एक बजे घर से साइकिल से गांव के चौराहे पर जा रहे थे। घर से करीब तीन सौ मीटर दूर कोई अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। खबर लगते ही मौके पर पहुंचे स्वजन बुरी तरह से घायल सभाजीत को एंबुलेंस से सीएचसी महराजगंज ले गए। डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। सभाजीत के पुत्र सुरेश कुमार की तहरीर पर अज्ञात वाहन व चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी