दो पक्ष भिड़े, फायरिग में प्रधान पति समेत आठ घायल

बढ़ौली अहिरान गांव में रविवार को आबादी की जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षो में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान अवैध असलहे से फायरिग भी की गई। इसमें आठ लोग घायल हो गए। इनमें से चार को गोली के छर्रे लगे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 04:38 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 04:38 PM (IST)
दो पक्ष भिड़े, फायरिग में प्रधान पति समेत आठ घायल
दो पक्ष भिड़े, फायरिग में प्रधान पति समेत आठ घायल

जागरण संवाददाता, सिकरारा (जौनपुर): बढ़ौली अहिरान गांव में रविवार को आबादी की जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान असलहे से फायरिग भी की गई। इसमें आठ लोग घायल हो गए। इनमें से चार को गोली के छर्रे लगे हैं।

उक्त गांव के राजधारी सरोज आबादी की जमीन पर मड़हा रख रहे थे। गांव की प्रधान के पति पहुंचकर न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन होने का हवाला देते हुए रोकने लगे। इसी को लेकर कहासुनी होने लगी। दोनों परिवार के लोग एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे, गड़ासी व सरिया लेकर टूट पड़े। दोनों पक्षों के चार-चार लोग घायल हुए हैं। एक पक्ष की तहरीर के अनुसार कट्टे से की गई फायरिग में गोली के छर्रे राजधारी सरोज व उनके दो पुत्रों रतन कुमार व सोनू और परिवार के लवकुश के पेट में लगे हैं। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि वे लोग कट्टे से फायर करते हुए गोलबंद होकर आए और गड़ासी व सरिया से हमला किया। दूसरे पक्ष के प्रधान पति तिलकधारी सरोज, उनके भाई पंधारी सरोज, भतीजों सुरेश सरोज व देवेंद्र सरोज बुरी तरह से घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजकर भर्ती कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी