दुराचार के मामले में वांछित दो आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से दुराचार के म

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 06:03 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 06:03 PM (IST)
दुराचार के मामले में वांछित दो आरोपित गिरफ्तार
दुराचार के मामले में वांछित दो आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, बदलापुर (जौनपुर): पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से दुराचार के मामले में वांछित दो आरोपितों को बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर निवासी जयनाथ व महराजगंज थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव निवासी अनिल कुमार पर वर्ष 2020 में दुराचार करने का आरोप लगाया था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही थी। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसआइ अवध नाथ यादव व उनके हमराहियों ने दोनों आरोपितों को राम जानकी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों कहीं भागने की फिराक में थे। आवश्यक लिखापढ़ी कर दोनों का चालान कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी