छेड़खानी व पिटाई के दो आरोपित गिरफ्तार

छात्राओं के साथ छेड़खानी व विरोध करने पर पिटाई करने के दो आरोपितों पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 04:44 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 04:44 PM (IST)
छेड़खानी व पिटाई के दो आरोपित गिरफ्तार
छेड़खानी व पिटाई के दो आरोपित गिरफ्तार

जासं, केराकत (जौनपुर): छात्राओं के साथ छेड़खानी व विरोध करने पर पिटाई करने के दो आरोपितों पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जाति की दो नाबालिग छात्राएं शनिवार की शाम कोचिग से घर जा रही थीं। आरोप है कि रास्ते ने गप्पू यादव व राहुल यादव रास्ता रोककर प्यार का इजहार करने के साथ ही छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर पीटकर घायल कर दिया। घर जाकर छात्राओं व अभिभावकों को आपबीती बताई। आक्रोशित परिजनों ने आरोपितों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने छेड़खानी, मारपीट, पॉक्सो व एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

chat bot
आपका साथी