अमृत महोत्सव के तहत निकली तिरंगा यात्रा

जागरण संवाददाता मल्हनी (जौनपुर) ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव व जिला पंचायत सदस्य श्याम बाबू य

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 06:23 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 06:23 PM (IST)
अमृत महोत्सव के तहत निकली तिरंगा यात्रा
अमृत महोत्सव के तहत निकली तिरंगा यात्रा

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर) : ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव व जिला पंचायत सदस्य श्याम बाबू यादव ने अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा कोठवार गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय से प्रारंभ होकर जगमलपुर के प्राथमिक विद्यालय पर पहुंचीं जहां उसकी आरती उतारी गई। भारत माता के जयकारे के साथ तिरंगा यात्रा कोटवार, सुल्तानपुर गौर, हरिहरपुर होते हुए जंगीपुर कला, महमूदपुर होते हुए जगमलपुर के प्राथमिक विद्यालय पर पहुंची। इस दौरान रमेश चंद्र यादव, श्याम बाबू, प्रधान मिथलेश यादव, प्रभात यादव, रूपचंद सोनकर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी