75 लाख से टाउन की सड़कें दुधिया रोशनी में जगमगाएंगी

जागरण संवाददाता बदलापुर जौनपुर नगरवासियों के लिए खुशखबरी है कि टाउन की सड़कें दूधिय

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 07:16 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 07:16 PM (IST)
75 लाख से टाउन की सड़कें
दुधिया रोशनी में जगमगाएंगी
75 लाख से टाउन की सड़कें दुधिया रोशनी में जगमगाएंगी

जागरण संवाददाता बदलापुर, जौनपुर: नगरवासियों के लिए खुशखबरी है कि टाउन की सड़कें दूधिया रोशनी से जगमग होंगी। इस पर करीब 75 लाख रुपये खर्च होगा। इसमें 60 लाख स्ट्रीट पर तो 15 लाख तीन हाईमास्ट लाइट पर व्यय होगा। खंभा खड़ा किए जाने का कार्य भी शुरु हो गया है।

नगर के ऊदपुर गेल्हवा में निर्माणाधीन फोरलेन बाइपास से नगर की सीमा तक 55 पोल, चंदन शहीद मार्ग पर 25 पोल, सरोखनपुर में राजेश्वरी होटल से रामजानकी मोड़ तक, महराजगंज रोड से नहर के किनारे-किनारे रेलवे क्रासिग विठुआकला तक 40 खंभे, भलुआहीं में रेलवे क्रासिग से पुराने नगर पंचायत कार्यालय तक 40 खंभे लगाए जाएंगे। इस पर करीब 60 लाख रुपये खर्च होंगे। इसी तरह जौनपुर रोड स्थित सब्जी मंडी के पास, सुबाषनगर गली में हनुमान मंदिर चौक पर तथा नये नगर पंचायत कार्यालय पर एक-एक हाईमास्ट लाइट 12.5 मीटर ऊंचाई का लगाया जाएगा। इस पर करीब 15 लाख रुपये खर्च होंगे। इन लाइटों के लग जाने से नगर की सड़कें रात में दूधिया रोशनी से जगमग रहेंगी।

'टाउन के विभिन्न वार्डों में प्रकाश की समुचित व्यवस्था के लिए नगर पंचायत कृतसंकल्पित है। कुछ वार्डो व मुख्य बाजार में स्ट्रीट लाइट व हाईमास्ट पहले चरण में लगाए जा रहे हैं। एक माह में सड़कें जगमग हो जाएंगी। अगली बोर्ड की बैठक में शेष मार्गों पर भी प्रस्ताव लेकर प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जाएगी।'

- डा. महेंद्र कुमार अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बदलापुर

chat bot
आपका साथी