तीन प्रधान पदों पर नहीं होगा चुनाव, नई तिथि जारी

जागरण संवाददाता जौनपुर जिले में नामांकन के बाद तीन ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के तीन प्रत्याश्ि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 12:26 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 12:26 AM (IST)
तीन प्रधान पदों पर नहीं होगा चुनाव, नई तिथि जारी
तीन प्रधान पदों पर नहीं होगा चुनाव, नई तिथि जारी

जागरण संवाददाता, जौनपुर : जिले में नामांकन के बाद तीन ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के तीन प्रत्याशियों की मौत के बाद चुनाव स्थगित कर दिया गया है। अब यहां 16 अप्रैल को नामांकन व 26 अप्रैल को मतदान होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जिले के तीन ग्राम प्रधान पद पर चुनाव न होने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि डोभी ब्लाक में ग्राम पंचायत उमरी, रामनगर ब्लाक में ग्राम पंचायत राजापुर, मछलीशहर ब्लाक में ग्राम पंचायत भिदूना के प्रधान पद के प्रत्याशी की मौत के बाद चुनाव निरस्त कर दिया गया है। बताया कि इस पद के ऐसे उम्मीदवार जिनका नाम निर्देशन वैध है तो पुन: नाम निर्देशन आवश्यक नहीं होगा। बताया कि नामांकन 16 अप्रैल को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच 17 अप्रैल को सुबह आठ से कार्य की समाप्ति तक, उम्मीदवारी वापस लेने की तिथि 18 अप्रैल को सुबह आठ से तीन बजे तक, प्रतीक आवंटन 18 अप्रैल को तीन बजे से कार्य समाप्ति तक, मतदान 26 अप्रैल सुबह सात से शाम छह बजे तक, मतगणना दो मई को सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक किया जाएगा। पुरुषों की अपेक्षा सभी पदों पर महिला प्रत्याशियों की संख्या है अधिक

जागरण संवाददाता, जौनपुर : जिले में प्रथम चरण में हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाग्य आजमाने में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में ज्यादा उत्साह दिख रहा है। इससे साफ पता चलता है कि चुनाव में महिलाएं अब आगे आ रही हैं। पंचायत के सभी पदों जैसे जिला पंचायत सदस्य, प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य पद पर पुरुषों से अधिक महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं।

जिले भर में पंचायत चुनाव में 27 हजार 990 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इसमें जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 1272 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं प्रधान पद के 12 हजार 52, सदस्य ग्राम पंचायत में तीन हजार 811, बीडीसी के नौ हजार 669 प्रत्याशी मैदान में शेष हैं। इसमें प्रधान पद के 12 हजार 52 प्रत्याशियों में से सात हजार 338 महिला तो चार हजार 665 पुरुष प्रत्याशी मैदान हैं। इसी तरह ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कुल तीन हजार 811 लोगों ने नामांकन किया। इसमें दो हजार 11 महिला तो 1800 पुरुष प्रत्याशी हैं। इसके अलावा बीडीसी के 9669 प्रत्याशियों में से पांच हजार महिला व चार हजार 669 पुरुष प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम प्रकाश ने बताया कि पंचायत चुनाव में महिलाएं पुरुषों की बराबरी कर रही हैं, यह शुभ संकेत है।

chat bot
आपका साथी