तीन तस्कर गिरफ्तार, 60 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद

खेतासराय पुलिस ने मंगलवार की भोर में घेराबंदी कर तीन तस्करों को 60 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार किया हालांकि तीन फरार हो गए। उनकी तलाश में पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। मौके से दो बाइक लकड़ी के दो ठीहा और गड़ासे भी मिले।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 11:31 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 11:31 PM (IST)
तीन तस्कर गिरफ्तार, 60 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद
तीन तस्कर गिरफ्तार, 60 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद

जागरण संवाददाता, जौनपुर : खेतासराय पुलिस ने मंगलवार की भोर में घेराबंदी कर तीन तस्करों को 60 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार किया, हालांकि तीन फरार हो गए। उनकी तलाश में पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। मौके से दो बाइक, लकड़ी के दो ठीहा और गड़ासे भी मिले।

एएसपी (सिटी) डा. संजय कुमार ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव हमराहियों के साथ गश्त पर निकले थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने करीब सवा पांच बजे रानीमऊ मदरसा आदम के पास घेराबंदी कर दो बाइक पर सवार तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। वहीं, तीन मौका पाकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपितों में मोहम्मद शफीक व मोहम्मद मेराज निवासी मजडीहा कोतवाली शाहगंज और दिलशेर निवासी वार्ड नंबर 13 भटियारी सराय खेतासराय हैं।

इनके पास से 60 किलो प्रतिबंधित मांस, लकड़ी के दो ठीहे व गोवध में प्रयुक्त की गई दो गंड़ासे मिली। पूछताछ में आरोपितों ने फरार साथियों के नाम मोहम्मद आजम निवासी रानीमऊ, दानिश कुरैशी निवासी चौहट्टा थाना खेतासराय और कैफ निवासी मजडीहा कोतवाली शाहगंज बताया। कहा कि मोहम्मद आजम के कहने पर यह गैरकानूनी कृत्य किया गया। उन्होंने कहा कि आरोपितों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांजा के साथ पुलिस ने व्यक्ति को किया गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, जौनपुर : केराकत कोतवाली क्षेत्र की सर्की पुलिस चौकी के प्रभारी विवेकानंद सिंह और उनके हमराहियों ने सोमवार की रात गश्त के दौरान सूरतपुर नहर पुलिया के पास से संदिग्ध स्थिति में एक व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 510 ग्राम गांजा मिला। आरोपित दूधनाथ निवासी सूरतपुर का एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।

chat bot
आपका साथी