पिटाई कर महिलाओं से आभूषण छीनने के तीन आरोपित गिरफ्तार

गोमतेश्वर महादेव मंदिर सिहौली में बुधवार की शाम वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की पिटाई कर गहने छीनने के आरोपितों में से तीन को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। अन्य बदमाशों की तलाश जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 07:09 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 07:09 PM (IST)
पिटाई कर महिलाओं से आभूषण छीनने के तीन आरोपित गिरफ्तार
पिटाई कर महिलाओं से आभूषण छीनने के तीन आरोपित गिरफ्तार

जासं, केराकत (जौनपुर): गोमतेश्वर महादेव मंदिर सिहौली में बुधवार की शाम वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की पिटाई कर गहने छीनने के आरोपितों में से तीन को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। अन्य बदमाशों की तलाश जारी है।

उक्त मंदिर में भौरा गांव की प्रियंका की वाराणसी के मदन के शादी का कार्यक्रम आयोजित था। इसी दौरान करीब एक दर्जन बदमाशों धावा बोलकर कमरों में बैठी महिलाओं की पिटाई कर गहने छीन लिये थे। विरोध करने पर भागते समय बदमाशों के पथराव में चार पुरुष भी जख्मी हो गये थे। विनय सोनी निवासी पेसारा की तहरीर पर पुलिस ने आठ अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध चोरी व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। छानबीन के दौरान पुलिस ने विवाह में चल रहे वीडियो कैमरे के फुटेज के आधार पर आरोपितों को चिह्नित कर लिया। एसएसआइ हरि प्रकाश यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना व वीडियो फुटेज के आधार पर सुग्रीव चौहान, बृजेश चौहान, संदीप चौहान निवासी ग्राम सिहौली को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि छीने गए आभूषण अन्य आरोपितों के पास हैं।

chat bot
आपका साथी