सुलह न करने पर जान से मारने की दी धमकी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सलहदीपुर गांव में कुछ लोगों ने सुलह न करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 07:45 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 07:45 PM (IST)
सुलह न करने पर जान से मारने की दी धमकी
सुलह न करने पर जान से मारने की दी धमकी

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर) : सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सलहदीपुर गांव में कुछ लोगों ने सुलह न करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। सलहदीपुर निवासी विनोद कुमार यादव ने एसएचओ सरायख्वाजा को सोमवार को प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया कि पड़ोसी ने बीते 27 सितंबर को परिवार के कई लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। मामले में कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। लोगों ने विनोद के परिवार पर सुलह के लिए दबाव बनाया जा रहा है। सुलह न करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने थाने पर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी