चोरी के बाद चोरों ने घर में लगा दी आग

जागरण संवाददाता बरसठी (जौनपुर) सिरौली गांव में इंटर कालेज के प्रवक्ता के बंद मकान से श

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 07:29 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 07:29 PM (IST)
चोरी के बाद चोरों ने घर में लगा दी आग
चोरी के बाद चोरों ने घर में लगा दी आग

जागरण संवाददाता, बरसठी (जौनपुर): सिरौली गांव में इंटर कालेज के प्रवक्ता के बंद मकान से शुक्रवार की रात चोर करीब ढाई लाख के जेवरात सहित कपड़ा, बर्तन व अन्य सामान उठा ले गए। जाते-जाते घर में आग भी लगा दी। इसमें बेड, आलमारी सहित कीमती सामान जलकर नष्ट हो गया।

राजेंद्र यादव नागरिक इंटर कालेज जंघई में प्रवक्ता हैं। उनके बच्चे इलाहाबाद में रहकर पढ़ाई करते हैं। पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण वह भी प्रयागराज में उपचार कराने ले गए थे। रात में किसी समय चोरों ने छत के सहारे आंगन में उतरकर कमरों का ताला तोड़ दिया। इसके बाद अलमारी में रखे ढाई लाख कीमत के जेवरात, कपड़ा बर्तन आदि सामान उठा ले गए। जाते-जाते चोर घर में आग भी लगा गए। धुआं निकलता देख गांव के लोगों रात में ही किसी तरह आग बुझाई। घटना की जानकारी मिलने पर प्रवक्ता सुबह घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कई कमरों का ताला और घर में रखी अलमारी टूटी थी। उसमें रखे सभी जेवरात गायब थे। कुल करीब साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ। उन्होंने थाने में तहरीर दी है।

chat bot
आपका साथी