मासूम के साथ युवक ने की छेड़खानी, स्वजन को दी धमकी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को मानवता को कलंकित करने वाली घटना हुई। एक मनबढ़ युवक ने चार साल की बच्ची के साथ छेड़खानी की। बच्ची दरवाजे पर खेल रही थी। उसकी मां रसोई में खाना बना रही थी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 07:37 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 07:37 PM (IST)
मासूम के साथ युवक ने की छेड़खानी, स्वजन को दी धमकी
मासूम के साथ युवक ने की छेड़खानी, स्वजन को दी धमकी

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर) : सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को मानवता को कलंकित करने वाली घटना हुई। एक मनबढ़ युवक ने चार साल की बच्ची के साथ छेड़खानी की। बच्ची दरवाजे पर खेल रही थी। उसकी मां रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान गांव का ही युवक पहुंचकर बच्ची के साथ छेड़खानी करने लगा। बच्ची के चीखने-चिल्लाने पर आंख से दिव्यांग दादा-दादी को जानकारी हुई। दादी-दादा और मां बच्ची को लेकर आरोपित युवक के घर शिकायत करने पहुंचे तो उसने अपशब्द कहते हुए जान से मार डालने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

chat bot
आपका साथी