स्नान करते युवक तालाब में डूबा, तीन घंटे बाद मिला शव

सरायख्वाजा गांव में मंगलवार को दोपहर तालाब में स्नान करते समय युवक डूब गया। गोताखोरों ने तलाश के दौरान करीब तीन घंटे बाद शव निकाला। उक्त गांव निवासी राजेंद्र वनवासी का 25 वर्षीय पुत्र विनोद घर के पास तालाब में स्नान करते समय गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 07:44 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 07:44 PM (IST)
स्नान करते युवक तालाब में डूबा, तीन घंटे बाद मिला शव
स्नान करते युवक तालाब में डूबा, तीन घंटे बाद मिला शव

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर) : सरायख्वाजा गांव में मंगलवार को दोपहर तालाब में स्नान करते समय युवक डूब गया। गोताखोरों ने तलाश के दौरान करीब तीन घंटे बाद शव निकाला। उक्त गांव निवासी राजेंद्र वनवासी का 25 वर्षीय पुत्र विनोद घर के पास तालाब में स्नान करते समय गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगा। तालाब से कुछ दूरी पर मौजूद गांव के ही धर्मेंद्र कुमार बचाने पहुंचे, लेकिन तब तक वह डूब चुका था। उन्होंने उसके स्वजन को सूचना दी। स्वजन व पुलिस मौके पर पहुंच गए। गांव के आधा दर्जन युवकों ने घंटों तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। शाम पांच बजे ग्राम प्रधान संतोष सिंह ने शहर से गोताखोरों को बुलवाया। गोताखोरों ने अथक प्रयास कर शव खोज निकाला। मृत विनोद की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। पत्नी नैना का रो-रोकर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी