विषैले जंतु के काटने से युवक की गई जान

जागरण संवाददाता मीरगंज (जौनपुर) विकास खंड मछलीशहर क्षेत्र के करौंदी गांव में रविवार क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 08:28 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 08:28 PM (IST)
विषैले जंतु के काटने 
से युवक की गई जान
विषैले जंतु के काटने से युवक की गई जान

जागरण संवाददाता, मीरगंज (जौनपुर): विकास खंड मछलीशहर क्षेत्र के करौंदी गांव में रविवार को विषैले जंतु के काटने से युवक की मौत हो गई। 18 वर्षीय राजकुमार पुत्र राजदेव घर के साफ-सफाई कर रहा था। इसी दौरान किसी विषैले जंतु ने काट लिया। उसे तुरंत आभास नहीं हुआ। कुछ ही बाद वह बेहोश हो गया। मुंह से झाग निकलने लगा। स्वजन उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की बजाय झाड़-फूंक के फेर में पड़ गए। हालत बिगड़ती चली गई। थक हारकर कर निजी नर्सिंग होम में ले गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डाक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।

chat bot
आपका साथी