युवक व युवती को सांप ने डसा, झाड़-फूंक के चक्कर में दोनों की मौत

अलग-अलग स्थानों पर सोमवार की रात सोते समय युवती व युवक को सांप ने डस लिया। तुरंत उपचार कराने के लिए अस्पताल ले जाने की बजाय झाड़-फूंक के चक्कर में दोनों की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 05:05 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 05:05 PM (IST)
युवक व युवती को सांप ने डसा, झाड़-फूंक के चक्कर में दोनों की मौत
युवक व युवती को सांप ने डसा, झाड़-फूंक के चक्कर में दोनों की मौत

जागरण संवाददाता, जौनपुर : अलग-अलग स्थानों पर सोमवार की रात सोते समय युवती व युवक को सांप ने डस लिया। तुरंत उपचार कराने के लिए अस्पताल ले जाने की बजाय झाड़-फूंक के चक्कर में दोनों की मौत हो गई।

मुफ्तीगंज प्रतिनिधि के अनुसार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के परौवां गांव में 22 वर्षीय प्रीति पुत्री जगदीश स्वजन संग ननिहाल में रहती थी। रात में भोजन करने के बाद प्रीति कमरे में चारपाई पर सो गई। देररात सांप ने डस लिया। कुछ काटने का आभास होने पर प्रीति जग गई, लेकिन किसी कीड़े के काट लेने की सोचकर सो गई। कुछ ही देरबाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसने स्वजन को जानकारी दी। तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की बजाय स्वजन झाड़-फूंक के लिए पड़ोसी गांव भदेवरा ले गए। हालत में सुधार न होने पर वहां से अटाला मस्जिद के पास झाड़-फूंक करने वाले के यहां ले गए। वहां हालत और बिगड़़ जाने पर जिला चिकित्सालय ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। शव लेकर स्वजन घर आए फिर केराकत घाट पर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।

तेजी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार महराजगंज थाना क्षेत्र के गोठवां गांव का मुनील गौतम (19 वर्ष) रोजी-रोटी की गरज से मुंबई रहता था। लाकडाउन में वह घर आया था। रात में सोया था। उसी दौरान सांप ने डस लिया। सुबह होते-होते उसकी हालत काफी बिगड़ गई। स्वजन झाड़-फूंक के लिए ले गए। हालत और भी बिगड़ जाने पर एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय ले गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता राम कृपाल, मां, बड़े भाई सुनील व छोटे भाई नवीन रो-रोकर बेहाल हैं।

chat bot
आपका साथी