रामघाट पर शेड लगाने का कार्य रह गया अधूरा

जागरण संवाददाता जौनपुर नगर के पचहटिया स्थित अंत्येष्टि स्थल रामघाट पर गिरे हुए सीमेंट श्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 05:38 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 05:38 PM (IST)
रामघाट पर शेड लगाने का कार्य रह गया अधूरा
रामघाट पर शेड लगाने का कार्य रह गया अधूरा

जागरण संवाददाता, जौनपुर: नगर के पचहटिया स्थित अंत्येष्टि स्थल रामघाट पर गिरे हुए सीमेंट शेड को अभी तक दुरुस्त नहीं किया गया। गत 23 मई को घाट पर एकाएक शेड गिर गया था। नगर पालिका प्रशासन की ओर से मलबा हटाकर शेड लगवाने का कार्य शुरू तो किया गया, लेकिन महज एक ही एक सीमेंट शेड लगाने के बाद कार्य बंद कर दिया गया, जिससे शवदाह करने आने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश की वजह से स्थिति और खराब हो रही है। रामघाट पर काफी संख्या में लोग दाह संस्कार करने के लिए आते हैं। ऐसे में बरसात के दौरान खुले आसमान के नीचे लोग शवदाह करने को मजबूर हैं। इस बारे में अधिशासी अधिकारी नगरपालिका संतोष मिश्रा ने कहा की बारिश को देखते हुए वैकल्पिक तौर पर एक शेड लगा दिया गया है। जल्द ही पूर्व में जहां तक सीमेंट शेड लगा था वहां तक लगवाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी