लेखपालों ने प्रदर्शन कर बुलंद की आवाज

एसीपी विसंगति वेतन बढ़ोतरी प्रोन्नति काडर रिव्यू व पेंशन विसंगति समेत अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को लेखपालों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताया। मांगों को लेकर लेखपाल पूर्व में भी कई बार आंदोलन कर चुके हैं। कर्मचारियों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए कहा कि लंबित मांगों को आश्वासन के बाद भी पूरा नहीं किया जा रहा है। बीते कई दिनों से लेखपाल मांगों को लेकर तहसीलों में धरना दे रहे थे। इसी के क्रम में सभी ने मुख्यालय पहुंच मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि वेतन बढ़ोतरी एक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 06:55 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 06:55 PM (IST)
लेखपालों ने प्रदर्शन कर बुलंद की आवाज
लेखपालों ने प्रदर्शन कर बुलंद की आवाज

जागरण संवाददाता, जौनपुर: एसीपी विसंगति, वेतन बढ़ोतरी, प्रोन्नति काडर रिव्यू व पेंशन विसंगति समेत अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को लेखपालों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर विरोध जताया। मांगों को लेकर लेखपाल पूर्व में भी कई बार आंदोलन कर चुके हैं। कर्मचारियों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए कहा कि लंबित मांगों को आश्वासन के बाद भी पूरा नहीं किया जा रहा है। गत कई दिनों से लेखपाल मांगों को लेकर तहसीलों में धरना दे रहे थे। इसी के क्रम में सभी ने मुख्यालय पहुंचकर मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि वेतन बढ़ोतरी एक महत्वपूर्ण मुद्दा है, जिसे नजरअंदाज किया जा रहा है। संगठन के अध्यक्ष जयशंकर यादव ने कहा कि अन्य विभागों के कार्य भी लेखपालों पर जबरन थोपे जा रहे हैं, जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष बाद भी लेखपालों का पदनाम नहीं बदला गया। कहा कि यह मांगें बीते काफी समय से चल रही हैं, लेकिन आश्वासन देने के बाद भी आजतक इसे पूरा नहीं किया गया। अब लेखपालों ने लखनऊ पहुंच आंदोलन करने का फैसला किया है। प्रदर्शन के बाद सभी ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बृजेश कुमार श्रीवास्तव, राम प्रताप सिंह, कृष्णानंद पांडेय, अनुराग सिंह, बृजेश कुमार यादव व उमेश यादव समेत अन्य शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी