विकास को गति देने के लिए सात अरब 31 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित

जागरण संवाददाता जौनपुर जिला योजना की बैठक रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 09:13 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 09:13 PM (IST)
विकास को गति देने के लिए सात अरब 31 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित
विकास को गति देने के लिए सात अरब 31 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित

जागरण संवाददाता, जौनपुर: जिला योजना की बैठक रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में हुई। तकरीबन डेढ़ घंटे की चली बैठक में वर्ष 2021-22 के लिए जिले के विकास को गति देने के लिए सात अरब 31 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया। उन्होंने कहा कि इससे विकास के कार्यों को रफ्तार मिलेगी। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिए भी धनराशि तय की गई।

कृषि क्षेत्र में 17 करोड़ रुपये, रोजगार सृजन को मनरेगा के लिए एक अरब 55 करोड़ 48 लाख, सड़क एवं पुल के लिए दो अरब 47 करोड़, नगरीय पेयजल को पांच करोड़, चिकित्सा स्वास्थ्य के लिए चार करोड़, ग्रामीण स्वच्छता के लिए 18 करोड़, पेंशन व छात्रवृत्ति के लिए 60 करोड़, ग्रामीण आवास के लिए एक अरब दो करोड़ 70 लाख, शिक्षा के लिए 70 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया। वर्ष 2020-21 की जिला योजना में भी सात अरब 31 करोड़ 20 लाख रुपये के परिव्यय का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके सापेक्ष शासन से कुल छह अरब नौ करोड़ 78 लाख की धनराशि जनपद के लिए अवमुक्त की गई थी। इस मौके पर राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव, राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी, सांसद जौनपुर श्याम सिंह यादव, एमएलसी बृजेश सिंह, जफराबाद विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह, विधायक दिनेश चौधरी, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, डीएसटीओ आरडी यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी