थोड़ी सी बारिश में ही सड़कों पर बहता नाली का पानी

तमाम दावों व वायदों के बावजूद शाहगंज नगरपालिका क्षेत्र में जलभराव की समस्या से लोगों को निजात

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 06:53 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 06:53 PM (IST)
थोड़ी सी बारिश में ही सड़कों पर बहता नाली का पानी
थोड़ी सी बारिश में ही सड़कों पर बहता नाली का पानी

तमाम दावों व वायदों के बावजूद शाहगंज नगरपालिका क्षेत्र में जलभराव की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। थोड़ी सी बारिश में ही सड़कों पर नालियों का गंदा पानी बहने लगता है। मजबूरी में लोग गंदे पानी के बीच से होकर गुजरते हैं। बारिश में तो स्थिति और भी दयनीय हो जाती है।

नगर में जलभराव की समस्या काफी पुरानी है। नगर पालिका परिषद के जिम्मेदार बदलते रहे, लेकिन समस्या जस की तस बनी है। घास मंडी चौक व शराब गली में जलभराव को लेकर लोग कई दशक से परेशान हैं। कई बार नालियों को तोड़ा गया और बनाया गया, लेकिन समस्या से निजात नहीं मिली। इसी तरह की समस्या भादी-नटौली मार्ग की भी है, यहां पर जल निकासी बड़ी समस्या है। पानी लगने से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश की बात छोड़िए सामान्य मौसम में भी लोग गंदे पानी के बीच से होकर गुजरने को मजबूर होते हैं। जलभराव की समस्या कोतवाली चौक के एराकियाना व जेसीज चौक की भी है। गली मोहल्लों की छोटी-मोटी नालियों के चोक होने से जलभराव से स्थिति बद से बदतर हो जाती है। एक नजर में नगरपालिका शाहगंज की स्थिति..

आबादी: 26556

आवासों की संख्या: 4600

वार्डो की संख्या: 25

बड़े नालों की संख्या: 7

स्थाई सफाई कर्मी की संख्या: 19

संविदा सफाई कर्मी की संख्या: छह

आउटसोर्सिंग सफाई कर्मी संख्या: 47

नाली का क्षेत्रफल : 9.5 किमी

नगर क्षेत्र का दायरा : 4 वर्ग किमी

नाली सफाई का बजट : 15 लाख नहीं हो सका सीवर लाइन का काम

नगर में सीवर पाइप लाइन से जल निकासी की बात वर्षों से चल रही है, लेकिन सीवर पाइप लाइन की व्यवस्था नहीं हो सकी। सीवर पाइप लाइन से जल निकासी का वायदा चुनावी मुद्दा भी था लेकिन समय के साथ सब बिसरा दिया गया। नालियों की भी नहीं हो सकी सफाई

नगर में सभी नालियों की सफाई भी नहीं हो पाई है, जिससे पानी निकलने में परेशानी हो रही है। कुछ नालियां सकरी हैं और इसका ढाल भी कई जगहों पर सही नहीं है, जो समस्या को बढ़ा रहा है।

बोली जनता

बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या से लोग परेशान हैं। तमाम बातें की गईं, लेकिन समस्या जस की तस बनी है। पालिका प्रशासन जब तक नालियों के पानी की निकासी के लिए ढाल सही नहीं कराएगा समस्या बनी ही रहेगी।

-राजकुमार जायसवाल, पुरानी बाजार।

मोहल्ले में दशकों से सड़क पर जलभराव की समस्या है। बारिश में भी पानी जमा हो जाता है। गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना लोगों की मजबूरी है। इस समस्या का कोई स्थाई समाधान निकालना चाहिए।

-अबू सुफियान, भादी। बोले जिम्मेदार.. नालियों व नालों की सफाई करवा दी गई है। बावजूद इसके जहां भी जल निकासी की कोई समस्या आती है तो वहां व्यवस्था को ठीक कराया जाएगा। हमारा प्रयास है कि नगर स्वच्छ व स्वस्थ रहे।-गीता जायसवाल, चेयरमैन। जल निकासी के लिए नालों की सफाई टीमें गठित करके कराई गई है। बारिश अधिक होने पर अगर कहीं कोई समस्या आती है तो उसका भी त्वरित गति से निदान किया जाएगा।

-दिनेश कुमार, अधिशासी अधिकारी।

chat bot
आपका साथी