शिक्षक समस्याओं को लेकर संघर्षरत है सेवारत संगठन

माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) की बैठक रविवार को टीडी इंटर कालेज सभागार में हुई। इस मौके पर सदस्यता अभियान एनपीएस सांगठनिक चुनाव सहित कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि सेवारत संघ शिक्षक समस्याओं के लिए संघर्ष करने वाला एकमात्र संगठन है। इसका उदाहरण है विद्यालय को खोले जाने के समय को लेकर संगठन लोकतांत्रिक ढंग से विरोध करने के साथ ही सरकार की अनदेखी पर उच्च न्यायालय में याचिका भी दायर किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 07:15 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 07:15 PM (IST)
शिक्षक समस्याओं को लेकर संघर्षरत है सेवारत संगठन
शिक्षक समस्याओं को लेकर संघर्षरत है सेवारत संगठन

जागरण संवाददाता, जौनपुर : माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) की बैठक रविवार को टीडी इंटर कालेज सभागार में हुई। इस मौके पर सदस्यता अभियान, एनपीएस, सांगठनिक चुनाव सहित कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि सेवारत संघ शिक्षक समस्याओं के लिए संघर्ष करने वाला एकमात्र संगठन है। इसका उदाहरण है विद्यालय को खोले जाने के समय को लेकर संगठन लोकतांत्रिक ढंग से विरोध करने के साथ ही सरकार की अनदेखी पर उच्च न्यायालय में याचिका भी दायर किया है।

उन्होंने सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि शीघ्र जिले में 2000 सदस्य बनाने का लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा। प्रदेश कोषाध्यक्ष डा. प्रमोद श्रीवास्तव ने कहा कि जिले की सदस्यता निश्चित रूप से अन्य जनपदों का मार्गदर्शन करेगी। वरिष्ठ शिक्षक नेता शशि प्रताप मिश्र ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर क्षोभ व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष सरोज सिंह ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर आठ अक्टूबर को प्रस्तावित आंदोलन के लिए विद्यालयों का सघन दौरा किया जाएगा।

बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष डा. प्रमोद श्रीवास्तव के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का संचालन जिलामंत्री तेरस यादव ने किया। इंद्रपाल सिंह, दिलीप कुमार सिंह, रवींद्र मिश्र, समर बहादुर सिंह, हृदय नारायण उपाध्याय, राहुल यादव, पारसनाथ सिंह, अतुल सिंह, अरविद सिंह, ठाकुर प्रसाद तिवारी, हिमांशू सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी