वेद व संस्कृत भाषा का प्रचार-प्रसार करना ही संगठन का उद्देश्य

ब्लर्ब..नगर आगमन पर सनातन धर्म मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर हौसिला महाराज ने कहा जागरण

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 04:53 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 04:53 PM (IST)
वेद व संस्कृत भाषा का प्रचार-प्रसार करना ही संगठन का उद्देश्य
वेद व संस्कृत भाषा का प्रचार-प्रसार करना ही संगठन का उद्देश्य

ब्लर्ब..नगर आगमन पर सनातन धर्म मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर हौसिला महाराज ने कहा

जागरण संवाददाता, मछलीशहर (जौनपुर): भारतीय सनातन धर्म मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर हौसिला महाराज ने सनातन धर्म मंडल के उद्देश्य को बताया। कहा कि वेद विद्यालय की पूरे देश में स्थापना कर सनातन धर्म संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना ही संगठन का उद्देश्य है। वह मंगलवार को नगर आगमन पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

कहा कि सनातन संस्कृति की बढ़ाने में योगदान देने वाली संस्कृत भाषा को इंटर कक्षा तक अनिवार्य भाषा बनाने तथा ब्राह्मण पुजारियों को मानदेय देने की मांग सरकार से की है। इसके साथ ही रामचरित मानस ग्रंथ को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने और गो माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिए सरकार से वार्ता की जा रही है। गाय, गंगा और ब्राह्मण को सुरक्षा देने के लिए संगठन निरंतर प्रयास कर रहा है। इस दौरान इंद्रेश तिवारी, शिव प्रताप शुक्ल, जेपी मिश्र, डाक्टर दीपक दुबे आदि लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी