चक की मेड़ पर गड़े खंभे उखाड़ ले गए मनबढ़

जागरण संवाददाता जौनपुर केराकत क्षेत्र के कनुवानी रमगढ़ा गांव निवासी लौटू सिंह व वनवासी सि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 04:39 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 04:39 PM (IST)
चक की मेड़ पर गड़े खंभे उखाड़ ले गए मनबढ़
चक की मेड़ पर गड़े खंभे उखाड़ ले गए मनबढ़

जागरण संवाददाता, जौनपुर: केराकत क्षेत्र के कनुवानी रमगढ़ा गांव निवासी लौटू सिंह व वनवासी सिंह ने बुधवार को एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में है कि वह खेत की फसलों की पशुओं से सुरक्षा के लिए घेराबंदी कराते हुए खंभा व तार लगवा रहे थे। इस दौरान खंभों को गांव के ही कुछ मनबढ़ किस्म के लोग उठा ले गए। मना करने पर मारपीट पर आमादा हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि उनके खेत में लगाई गई धान की फसल को भी उन मनबढ़ लोगों ने जोत लिया है।

chat bot
आपका साथी