कलेक्ट्रेट में आत्मदाह करने पहुंचा व्यक्ति हिरासत में

जागरण संवाददाता जौनपुर मनबढ़ पट्टीदारों पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए न्याय क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 08:10 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 08:10 PM (IST)
कलेक्ट्रेट में आत्मदाह करने पहुंचा व्यक्ति हिरासत में
कलेक्ट्रेट में आत्मदाह करने पहुंचा व्यक्ति हिरासत में

जागरण संवाददाता, जौनपुर: मनबढ़ पट्टीदारों पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाने सपरिवार कलेक्ट्रेट पहुंचे व्यक्ति को मिट्टी तेल के साथ मंगलवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी ओम प्रकाश स्वजन के साथ दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जिलाधिकारी को ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचा। उसका आरोप है कि मनबढ़ पट्टीदार थाना पुलिस की मिलीभगत से उसकी भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। बार-बार थाने पर शिकायत किए जाने पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उल्टे उसे ही प्रताड़ित करती है। वह अपने साथ बोतल में मिट्टी का तेल लेकर गया था। खुफिया तंत्र ने भनक लग जाने पर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे आत्मदाह करने से पहले ही हिरासत में ले लिया।

chat bot
आपका साथी