प्रेमचंद के साहित्य में छिपा है श्रमिकों का दर्द

जागरण संवाददाता जौनपुर ख्यात साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर शनिवार को सहायक श्रम

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 08:30 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 08:30 PM (IST)
प्रेमचंद के साहित्य में छिपा है श्रमिकों का दर्द
प्रेमचंद के साहित्य में छिपा है श्रमिकों का दर्द

जागरण संवाददाता, जौनपुर : ख्यात साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर शनिवार को सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय पर संगोष्ठी हुई। इस दौरान विद्वानों ने प्रेमचंद के जीवन व कृतियों के बारे में बताया। कहा कि प्रेमचंद के साहित्य में श्रमिक समस्याओं को व श्रमिक वर्ग से जुड़ी विभिन्न पहलुओं पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया है। इस दौरान कार्यालय में श्रमिकों का पंजीयन भी किया गया। इस मौके पर सहायक श्रम आयुक्त कुलदीप सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मान सिंह, नेहा यादव, साहित्यकार अजय कुमार, गिरीश कुमार श्रीवास्तव, संजय उपाध्याय, संजय कुमार सेठ, डाक्टर रामेश्वर त्रिपाठी, अच्छेलाल मौर्य आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी