छूटे लोगों को खोजकर लगाया जाएगा सुरक्षा का टीका

जागरण संवाददाता जौनपुर वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाकर 18 वर्ष से अधिक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 07:14 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 07:14 PM (IST)
छूटे लोगों को खोजकर लगाया जाएगा सुरक्षा का टीका
छूटे लोगों को खोजकर लगाया जाएगा सुरक्षा का टीका

जागरण संवाददाता, जौनपुर: वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाकर 18 वर्ष से अधिक उम्र के शत-प्रतिशत लोगों को नवंबर तक प्रतिरक्षित करने का प्लान तैयार कर लिया गया है। गांव-गांव कैंप लगाकर आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद से घर-घर ऐसे लोगों की खोज की जाएगी जिन्होंने प्रथम व दूसरी डोज नहीं लगवाई है।

जनपद में 16 जनवरी को चार केंद्रों से टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। समय बीतने के साथ ही लगातार केंद्रों की संख्या बढ़ती जा रही है। वर्तमान में मेगा कैंपों में 501 कैंप लगाए जा रहे हैं। कोविड टीकाकरण अभियान में नागरिक बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। कोविड वैक्सीन आते ही एक-दो दिन में समाप्त हो जा रही है। वैक्सीन लगवाने के लिए युवाओं में सबसे अधिक उत्साह है।

घर-घर दस्तक देगी टीम

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि नवंबर तक शत-प्रतिशत वयस्क आबादी को टीकाकरण कर सुरक्षित करने की योजना है। इसके लिए 93 स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा 408 कैंप लगाए जाए रहे हैं। शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए गांव-गांव कैंप लगाया जा रहा है। इसमें आशा, आशा संगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद ली जा रही है। यह न सिर्फ लोगों को जागरूक कर रही है, बल्कि घर-घर जाकर वंचित लोगों को खोज करेंगी। वह ऐसे लोगों को भी चिन्हित करेगी जिन्होंने प्रथम डोज तो लगवा ली है, लेकिन समय बीतने के बाद दूसरी डोज लगवाने कैंप में नहीं पहुंचे। जनपद में टीकाकरण की स्थिति..

18 वर्ष से अधिक की कुल आबादी: 3327244

कुल वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या: 2642095

प्रथम डोज लगवाने वालों की संख्या: 2095466

द्वितीय डोज लगवाने वालों की संख्या: 546629

18 से 44 साल तक के प्रथम डोज लगवाने वाले: 1242315

18 से 44 साल तक के द्वितीय डोज लगवाने वाले: 191926

45 से 60 साल तक के प्रथम डोज लगवाने वाले: 526462

45 से 60 साल तक के द्वितीय डोज लगवाने वाले: 200518

60 वर्ष से अधिक उम्र के प्रथम डोज लगवाने वाले: 298825

60 वर्ष से अधिक उम्र के द्वितीय डोज लगवाने वाले: 133483

निर्धारित समय में द्वितीय डोज से वंचित की संख्या: 103000

chat bot
आपका साथी