हरि के चरणों में जाने से है जीवन की सार्थकता

जागरण संवाददाता सुजानगंज (जौनपुर) क्षेत्र के नारीपुर गांव स्थित अशोक दुबे के यहां चल रही

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 05:09 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 05:09 PM (IST)
हरि के चरणों में जाने से है जीवन की सार्थकता
हरि के चरणों में जाने से है जीवन की सार्थकता

जागरण संवाददाता, सुजानगंज (जौनपुर): क्षेत्र के नारीपुर गांव स्थित अशोक दुबे के यहां चल रही भागवत कथा में पंडित शिवेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि हरि के चरणों में जाने से ही जीवन की सार्थकता है।

उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर अनाचार, दुराचार और पापाचार बढ़ता है तब-तब प्रभु किसी न किसी रूप में धरा पर अवतरित होकर दुष्टों का विनाश करते हैं और संतजनों को संरक्षण देते हैं। रविवार की देरशाम कथा के प्रसंग को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कंस द्वारा वसुदेव और देवकी को दिए गए कष्टों की चर्चा करते हुए श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर विस्तार से प्रकाश डाला। अंत में कहा कि जीवन की सार्थकता हरि के चरणों में जाने में ही है, इसलिए आप सभी भक्तजन ईश्वर अनुरागी बने। कथा के पूर्व में मुख्य यजमान अशोक कुमार दुबे सपत्नी एवं क्षेत्र के वरिष्ठ जनों ने माल्यार्पण कर व्यास का स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी