छेड़खानी से दुखी किशोरी के आत्महत्या मामले का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

कमरुद्दीनपुर गांव में गत बुधवार की सुबह किशोरी ने छेड़खानी से दुखी होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में वांछित मुख्य आरोपित को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपितों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। तीनों आरोपित समुदाय विशेष के हैं। मामला गंभीर होने की वजह से पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने आरोपित रुस्तम अली को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन करने के साथ ही उस पर 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 11:05 PM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 11:05 PM (IST)
छेड़खानी से दुखी किशोरी के आत्महत्या मामले का मुख्य आरोपित गिरफ्तार
छेड़खानी से दुखी किशोरी के आत्महत्या मामले का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, सुरेरी (जौनपुर) : कमरुद्दीनपुर गांव में गत बुधवार की सुबह किशोरी ने छेड़खानी से दुखी होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में वांछित मुख्य आरोपित को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपितों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। तीनों आरोपित समुदाय विशेष के हैं। मामला गंभीर होने की वजह से पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने आरोपित रुस्तम अली को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन करने के साथ ही उस पर 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। नईगंज तिराहे से उसे रविवार को उस वक्त दबोच लिया गया जब वह कहीं भागने की फिराक में था।

15 वर्षीय किशोरी को गांव के ही समुदाय विशेष के युवक छेड़ते थे। इससे आजिज आकर उसने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया था। किशोरी ने सुसाइड नोट में आत्महत्या के लिए गांव के ही समुदाय विशेष के तीन युवकों को जिम्मेदार ठहराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत हरकत में आई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपितों वारिस व अली रजा तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन मुख्य आरोपित रुस्तम अली फरार हो गया। शनिवार को प्रताप सेना हिदू संघ के पदाधिकारियों ने आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव किया था।

मृतका के पिता ने भी पुलिस की कार्यप्रणाली से असंतुष्टि जताते हुए उच्चाधिकारियों से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद आखिरकार पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपित रुस्तम अली को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक देवीवर शुक्ल ने बताया कि आरोपित कहीं भागने की फिराक में था, लेकिन मुखबिर की सूचना पर उसे दबोच लिया गया।

chat bot
आपका साथी