चमगादड़ों के मरने से ग्रामीणों में हड़कंप

क्षेत्र के अकबरपुर गांव में दर्जन भर चमगादड़ों के मरने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पशुपालन विभाग के दो डाक्टर मौके पर पहुंचे और मृत चमगादड़ों का सैम्पल लेकर जांच के लिए भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 06:31 PM (IST) Updated:Thu, 28 May 2020 06:00 AM (IST)
चमगादड़ों के मरने से ग्रामीणों में हड़कंप
चमगादड़ों के मरने से ग्रामीणों में हड़कंप

जासं, केराकत (जौनपुर): क्षेत्र के अकबरपुर गांव में दर्जन भर से अधिक चमगादड़ों के मरने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पशुपालन विभाग के दो डाक्टर मौके पर पहुंचे और मृत चमगादड़ों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया।

उक्त गांव के महेंद्र सिंह के घर के पास बरगद के पेड़ में चमगादड़ों का बसेरा है। बुधवार की सुबह 15 की संख्या में चमगादड़ मरकर गिर पड़े। गांव में हड़कंप मच गया। लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे। किसी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. वीरेंद्र सिंह को सूचना दे दी। उनके निर्देश पर दुधौड़ा के पशु चिकित्सक डा. एसके आनंद और गौराबादशाहपुर के डा. ओपी यादव मौके पर पहुंचे। इस संबंध में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अधिक गर्मी और लू के चलते चमगादड़ मर सकते हैं फिर भी जांच कराई जा रही है।

chat bot
आपका साथी