विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, पांच के खिलाफ मुकदमा

आदमपुर गांव में गुरुवार की रात विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत नामजद पांच आरोपित ससुरालीजन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Jul 2021 06:17 PM (IST) Updated:Fri, 02 Jul 2021 06:17 PM (IST)
विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, पांच के खिलाफ मुकदमा
विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, पांच के खिलाफ मुकदमा

जागरण संवाददाता, बरसठी (जौनपुर): आदमपुर गांव में गुरुवार की रात विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत नामजद पांच आरोपित ससुरालीजन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि उक्त गांव निवासी विजय कुमार यादव की 26 वर्षीय पत्नी प्रतिमा रात में कमरे में जाकर दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। आवाज लगाने पर भीतर से कोई प्रतिक्रिया न होने पर स्वजन घबरा गए। आस-पास के लोग भी जुट गए। दरवाजा किसी तरह खोलने पर अंदर फांसी से लटका प्रतिमा का शव देख घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव थाने ले गई।

प्रतिमा मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के रसैना पाली निवासी विजय बहादुर यादव की पुत्री थी। उसकी शादी चार वर्ष पहले हुई थी। बेटी की मौत की खबर लगने पर विजय बहादुर यादव स्वजन के साथ आ गए। उन्होंने थाने में तहरीर देकर ससुरालीजन पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। उनके मुताबिक शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन प्रतिमा का उत्पीड़न कर रहे थे। पति विजय यादव के साथ ही ससुर रामचंद्र यादव, सास, ननद पूनम व जेठानी संजू के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है।

chat bot
आपका साथी