दुपट्टे से फंदे के सहारे लटका मिला विवाहिता का शव

आरा गांव के तेलिया इनारा राजभर बस्ती में मंगलवार को विवाहिता का शव दुपट्टे से फंदे के सहारे लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सीओ केराकत शुभम तोदी व थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 11:39 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 11:39 PM (IST)
दुपट्टे से फंदे के सहारे लटका मिला विवाहिता का शव
दुपट्टे से फंदे के सहारे लटका मिला विवाहिता का शव

जागरण संवाददाता, गौराबादशाहपुर (जौनपुर) : आरा गांव के तेलिया इनारा राजभर बस्ती में मंगलवार को विवाहिता का शव दुपट्टे से फंदे के सहारे लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सीओ केराकत शुभम तोदी व थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।

उक्त गांव की 25 वर्षीय नीतू राजभर का पति रविकांत राजभर रोजी-रोटी के सिलसिले में जालंधर (पंजाब) रहता है। उसकी शादी जून 2019 में हुई थी। नीतू घर पर अपनी जेठानी के साथ रहती थी। दोपहर करीब एक बजे स्वजन किसी कार्यवश कमरे में गए तो नीतू का शव दुपट्टे से फंदे के सहारे कच्चे घर में लगी कड़ी में लटका मिला। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। घटना से घर में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। सीओ केराकत शुभम तोदी व थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने मृतका के मायके गांव राजपुर थाना फूलपुर जिला वाराणसी सूचना दी। मायके वालों के आने के बाद देर शाम पुलिस ने फंदा खोलकर शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि मृतका के स्वजन आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं, लेकिन कारणों के बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मायके वालों की तरफ से दी जाने वाली तहरीर पर आगे कार्रवाई की जाएगी। शौच के लिए खेत में गए वृद्ध की सर्पदंश से मौत

जागरण संवाददाता, सिरकोनी : जलालपुर थाना क्षेत्र के बदलपुर गांव निवासी 75 वर्षीय त्रिलोकी सिंह की मंगलवार को सर्पदंश से मौत हो गई। स्वजन के अनुसार सुबह वह शौच के लिए खेत में गए थे। लौटते समय रास्ते में घास में छिपे सर्प ने डस लिया। पहले स्वजन छाड़-फूंक के फेर में पड़ गए। हालत बिगड़ जाने पर जिला अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी