भारत के लोगों की संस्कृति व विचार अद्भुत: महेंद्र सिंह

जागरण संवाददाता सिरकोनी (जौनपुर) क्षेत्र के राम आधार सिंह महाविद्यालय सेहमलपुर परिसर में

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Nov 2021 05:52 PM (IST) Updated:Sun, 07 Nov 2021 05:52 PM (IST)
भारत के लोगों की संस्कृति व विचार अद्भुत: महेंद्र सिंह
भारत के लोगों की संस्कृति व विचार अद्भुत: महेंद्र सिंह

जागरण संवाददाता, सिरकोनी (जौनपुर): क्षेत्र के राम आधार सिंह महाविद्यालय सेहमलपुर परिसर में रविवार को स्व. ठाकुर राम आधार सिंह की प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि जल शक्ति विभाग के मंत्री महेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि भारत के लोगों के संस्कृति और विचार अद्भुत हैं। इस दौरान 750 लाख रुपये की परियोजनाओं लोकार्पण भी किया गया।

श्री सिंह ने कहा कि महान लोग आते हैं, अपने पदचिन्हों को छोड़ जाते हैं। ऐसे ही महान व्यक्तित्व के धनी स्व. राम आधार सिंह थे। कहा कि महान व्यक्ति के मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में आकर हर्षित महसूस कर रहा हूं।

विशिष्ट अतिथि लक्ष्मण आचार्य ने ठाकुर रामअधार सिंह के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। अतिथियों का स्वागत विधायक जफराबाद डा. हरेंद्र सिंह ने किया। राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि कहा कि ठाकुर राम आधार सिंह ने किसान एवं जनसेवक के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई। इस दौरान मंत्री महेंद्र सिंह ने दो सिचाई परियोजनाओं का लोकार्पण किया। विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह की पहल पर 423.41 लाख की लागत से जगदीशपुर नहर व 336.16 से मोथहां पंप नहर का आधुनिकीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि प्रत्येक खेत तक नहर का पानी पहुंचे, जिसे पूरा करने को पूरी कोशिश की जा रही है। क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा काशी क्षेत्र महेश चंद्र श्रीवास्तव,विधायक बदलापुर रमेश मिश्र, सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह, प्रिसू ,पूर्व गृह राज्यमंत्री महाराष्ट्र कृपा शंकर सिंह, ज्ञानप्रकाश सिंह, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, रामविलास पाल, पंकज सिंह कौशिक सहित अन्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी