हलवाई को खौलते तेल की कड़ाही में धकेला, गंभीर रूप से झुलसा

बड़ेरी गांव में शादी समारोह में रविवार की सुबह बराति

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 06:16 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 06:16 PM (IST)
हलवाई को खौलते तेल की कड़ाही में धकेला, गंभीर रूप से झुलसा
हलवाई को खौलते तेल की कड़ाही में धकेला, गंभीर रूप से झुलसा

जागरण संवाददाता, बरसठी (जौनपुर): बड़ेरी गांव में शादी समारोह में रविवार की सुबह बरातियों को नाश्ता देने में देरी होने पर आक्रोशित कन्या पक्ष के लोगों ने हलवाई हलवाई को पीटने के बाद खौलते तेल की कड़़ाही में धकेल दिया। बुरी तरह से झुलस गए हलवाई को सीएचसी बरसठी में भर्ती कराया गया है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

उक्त गांव के पप्पन तिवारी पुत्री की शादी के लिए शनिवार को बरात आई थी। रात में बरातियों के भोजन करने

के बाद खाना व मीठा बनाने के लिए लगाया गया हलवाई संदीप मोदनवाल घर चला गया। रविवार की सुबह बरसात होने के कारण बरातियों के लिए नाश्ता बनाने आने में देर होने लगी। कन्या पक्ष के लोग कार से जाकर उसे घर से लाए। संदीप मोदनवाल नाश्ता तैयार करने लगा। आरोप है कि देर होने पर भड़क गए कन्या पक्ष के आरोपितों ने आपा खो दिया और उसकी पिटाई करने लगे। पीटते हुए उसे खौल रहे तेल की कड़ाही में धकेल दिया। वह बुरी तरह से झुलस गया। उसके सहयोगियों ने उसे निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसआइ सदानंद राय ने संदीप मोदनवाल को सीएचसी ले जाकर पर भर्ती कराया। पुलिस को पूछताछ में उसने आरोपितों के तौर पर सत्यम तिवारी, मुन्ना तिवारी व पिटू का नाम लिया।

chat bot
आपका साथी