विदा होकर आते ही दुल्हन ने दूल्हे को जड़े थप्पड़

जागरण संवाददाता खुटहन (जौनपुर) लवायन गांव में सोमवार को विदा होकर ससुराल में कदम रखत

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 08:28 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 08:28 PM (IST)
विदा होकर आते ही दुल्हन 
ने दूल्हे को जड़े थप्पड़
विदा होकर आते ही दुल्हन ने दूल्हे को जड़े थप्पड़

जागरण संवाददाता, खुटहन (जौनपुर): लवायन गांव में सोमवार को विदा होकर ससुराल में कदम रखते ही रस्म पूरी करने के दौरान दुल्हन ने दूल्हे को कई थप्पड़ जड़ दिए। ससुरालीजन ने प्रेत बाधा मानकर झाड़-फूंक के लिए ओझा को बुला लिया। बाद में पता चला कि शादी के पहले से ही उसका किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। थाने में पंचायत के बाद संबंध विच्छेद होने पर युवती दुल्हन का लिबास उतारकर दूसरे कपड़े पहन वापस चली गई।

उक्त गांव के बांकेलाल बिद के पुत्र सुचित की शादी के लिए रविवार को खेतासराय थाना क्षेत्र के एक गांव में बरात गई थी। धूमधाम से बरात पहुंची। परंपरागत ढंग से मंत्रोच्चार के बीच शादी हुई। सोमवार की सुबह विदाई के बाद कार से नई नवेली दुल्हन के दरवाजे पहुंचते ही महिलाएं मंगल गान करने लगीं। दूल्हे की बहनें व भाभियां हंसी-ठिठोली करती दुल्हन को कार से उतारकर घर में ले जा रही थीं। वाहन चालक दुल्हन उतरवाई का नेग भी वसूल चुका था। महिलाएं दुल्हन का परछन करने लगीं। इसी दौरान अचानक दुल्हन ने पीछे खड़े दूल्हे को कई थप्पड़ जड़ दिए। लोग हक्का-बक्का हो गए। पलक झपकते ही हंसी-खुशी का माहौल तनावपूर्ण हो गया। ससुरालीजन ने समझा कि भूत-प्रेत का चक्कर होगा। झाड़-फूंक करने के लिए ओझा को बुला लिया। दुल्हन के मायके वाले भी बुला लिए गए। मामला थाने पहुंचा। घंटों चली पंचायत में राजफाश हुआ कि दुल्हन का शादी के पहले ही किसी युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पंचायत में बात न बनने पर आखिरकार संबंध विच्छेद कर दिया गया। घटना चर्चा का विषय बन गई है।

chat bot
आपका साथी