तिलक-तराजू का नारा देने वाले कर रहे ब्राह्मण सम्मेलन: मोती सिंह

जागरण संवाददाता जौनपुर कभी तिलक तराजू और तलवार का नारा देने वाले आज ब्राह्मण सम्मेलन कर रहे हैं लेकिन प्रदेश की जनता सारी हकीकत से वाकिफ है। उनका यह सियासी पैतरा काम आने वाला नहीं है। उक्त बातें कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप उर्फ मोती सिंह ने शनिवार को कही। वह महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद प्रथम जनपद आगमन पर उत्सव मोटल में आयोजित स्वागत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कहा कि जो आनंद कुंभ के स्नान में मिला वह आनंद कृपाशंकर सिंह के भाजपा से जुड़ने पर मिल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 11:58 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 11:58 PM (IST)
तिलक-तराजू का नारा देने वाले कर रहे ब्राह्मण सम्मेलन: मोती सिंह
तिलक-तराजू का नारा देने वाले कर रहे ब्राह्मण सम्मेलन: मोती सिंह

जागरण संवाददाता, जौनपुर: कभी तिलक, तराजू और तलवार का नारा देने वाले आज ब्राह्मण सम्मेलन कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता सारी हकीकत से वाकिफ है। उनका यह सियासी पैतरा काम आने वाला नहीं है। उक्त बातें कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप उर्फ मोती सिंह ने शनिवार को कही। वह महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद प्रथम जनपद आगमन पर उत्सव मोटल में आयोजित स्वागत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कहा कि जो आनंद कुंभ के स्नान में मिला वह आनंद कृपाशंकर सिंह के भाजपा से जुड़ने पर मिल रहा है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सतीश मिश्र आप किसी मुकदमे के वकील हो सकते हैं, लेकिन ब्राह्मणों और जनता के वकील नहीं हो सकते। नोट बंदी के बाद से मायावती बौखलाई हैं। अभिनंदन से अभिभूत कृपाशंकर सिंह ने कहा कि इसे सम्मान समारोह कहूं या यज्ञ। आज यहां भाषण देने के लिए नहीं, बल्कि सभी को धन्यवाद देने आया हूं। इस कार्यक्रम में भाजपा का सबसे जूनियर कार्यकर्ता मैं हूं। धारा 370 के मामले पर कांग्रेस के नकारात्मक रवैए के कारण हृदय बहुत दुखी हो गया। इसके चलते कांग्रेस को छोड़ना मजबूरी हो गई। आज भाजपा की विचारधारा के आगे नतमस्तक हूं।

विशिष्ट अतिथि गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में कृपाशंकर जैसे अद्वितीय व्यक्तित्व का स्वागत है। यह लंबी पारी खेलेंगे शीर्ष नेतृत्व को इसका पूर्ण विश्वास है। मछलीशहर सांसद बीपी सरोज ने कहा कि कृपाशंकर सिंह हम लोगो के प्रेरणास्त्रोत हैं। वहीं राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि कृपाशंकर सिंह ने जरूरतमंदों की हमेशा सहायता की है।

कार्यक्रम संयोजक भाजपा के उत्तर प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि लोग पार्टी अपने फायदे के लिए बदलते हैं, लेकिन कृपाशंकर सिंह जो कांग्रेस के कद्दावर नेता थे अपनी पार्टी की कश्मीर मुद्दे की नीति के चलते अपना विरोध जताया और पार्टी छोड़ दी। लंबे समय तक विचार करके भाजपा के विचारों को आत्मसात करके पार्टी में आने का निर्णय किया। केराकत विधायक दिनेश चौधरी व पिडरा विधायक अवधेश सिंह ने कहा कि कृपाशंकर सिंह ने न सिर्फ अपना सम्मान बढ़ाया है, बल्कि अपने जौनपुर का सम्मान बढ़ाया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने कहा कि कृपाशंकर का भाजपा में अनुभव भले ही कुछ दिनों का है, लेकिन उनके जितना राजनीतिक अनुभव यहां किसी का नहीं है। भाजपा सदैव अनुभव को तरजीह देती है। इसके पूर्व वाराणसी सीमा से लेकर नगर में 51 से अधिक स्थानों पर भव्य स्वागत लोगों ने किया। जलालपुर में पूर्व ब्लाक प्रमुख संदीप सिंह ने स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी