सेना के जवान का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी थल सेना में तैनात सेना के जवान का शव शुक्रवार को घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। सेना के वाहन से ताबूत में शव जोधपुर से लाया गया। शव दानगंज पहुंचते ही सैकड़ों की संख्या में पहुंचे युवाओं ने ताबूत कंधे पर ले लिया और भारत माता की जय संजय अमर रहे के नारे लगाते हुए दो किमी की दूरी तय कर रामगढ़ स्थित उसके आवास पहुंचे। यहां सैकड़ो की संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 08:53 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 06:05 AM (IST)
सेना के जवान का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम
सेना के जवान का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

जागरण संवाददाता, चंदवक(जौनपुर): क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी थल सेना में तैनात सेना के जवान का शव शुक्रवार को घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। सेना के वाहन से ताबूत में शव जोधपुर से लाया गया। शव दानगंज पहुंचते ही सैकड़ों की संख्या में पहुंचे युवाओं ने ताबूत कंधे पर ले लिया और भारत माता की जय, संजय अमर रहे के नारे लगाते हुए दो किमी की दूरी तय कर रामगढ़ स्थित उसके आवास पहुंचे। यहां सैकड़ों की संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

रामगढ़ गांव निवासी जवाहिर यादव के पुत्र संजय यादव(22) थल सेना में 2017 में भर्ती हुआ था। पहली पोस्टिग प्रयागराज में थी। इसके बाद पोस्टिग जोधपुर में हो गई। वह अपने अधिकारी कर्नल रंजन मनोचा संग निजी वाहन से प्रयागराज आया था। वापस लौटते समय बुधवार शाम जोधपुर में उसका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में उसकी मौत हो गई जबकि कर्नल बुरी तरह घायल हो गए।

chat bot
आपका साथी