सैलानियों को भायी ऐतिहासिक धरोहरों की सुंदरता

आस्ट्रेलिया के सैलानियों का दल सोमवार को जिले में पहुंचा। उन्होंने शाही किला, अटाला मस्जिद, शाही पुल की ऐतिहासिक इमारतों का बारीकी से अवलोकन कर उसकी ऐतिहासिकता के बारे में जानकारी हासिल की। टीम ने बताया कि वह भारत में 25 वीं बार आए है। जौनपुर में पहली बार आगमन हुआ। शाही किला में 30 मिनट तक उन्होंने मुख्य द्वार से लेकर हमाम, अंदर की मस्जिद, बाहारी दीवारों को देखा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 10:38 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 10:38 PM (IST)
सैलानियों को भायी ऐतिहासिक धरोहरों की सुंदरता
सैलानियों को भायी ऐतिहासिक धरोहरों की सुंदरता

जासं, जौनपुर : आस्ट्रेलिया के सैलानियों का दल सोमवार को जिले में पहुंचा। उन्होंने शाही किला, अटाला मस्जिद, शाही पुल की ऐतिहासिक इमारतों का बारीकी से अवलोकन कर उसकी ऐतिहासिकता के बारे में जानकारी हासिल की। टीम ने बताया कि वह भारत में 25 वीं बार आए है। जौनपुर में पहली बार आगमन हुआ। शाही किला में 30 मिनट तक उन्होंने मुख्य द्वार से लेकर हमाम, अंदर की मस्जिद, बाहारी दीवारों को देखा। पिछली दीवार के बगल से गोमती नदी की बहती धारा को देखकर काफी खुश हुए। उनकों हर दीवार कुछ खास नजर आ रही थी। किले का हर गुंबद काफी आकर्षक दिखाई दिया। टीम को भ्रमण संरक्षक सहायक एसी त्रिपाठी व माजिद हसन ने कराया। इस मौके पर बेयरी, ब्रैन ब्रायन, कैफरीन, थामस समेत सात लोग आए थे।

chat bot
आपका साथी